निष्ठा (National Initiative for School Heads and Teachers Holistic Advancement- NISHTHA) के तहत बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान (Foundational Literacy and Numeracy- FLN) के लिये एक विशेष पैकेज NCERT द्वारा विकसित किया गया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने सोमवार 5 जुलाई 2021 को National Initiative for Proficiency in Reading with Understanding and Numeracy (NIPUN Bharat) प्रोग्राम की शुरुआत की. यह कार्यक्रम नेशनल मिशन फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमरैसी (Foundational Literacy and Numeracy- FLN) का हिस्सा है
निपुण भारत का उद्देश्य 3 से 9 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की सीखने की जरूरतों को पूरा करना है इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश का प्रत्येक बच्चा 2026-27 तक ग्रेड 3 के अंत तक मूलभूत साक्षरता और संख्यागणना कौशल आवश्यक रूप से प्राप्त कर सके।
शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने इस मिशन को लॉन्च करते हुए कहा कि 29 जुलाई 2020 को नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 जारी की गयी। आज जरूरी है कि बच्चों की मूलभूत शिक्षा को स्कूल में ही पूरा किया जाये। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए वर्ष 2021-22 में 2688.18 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
बच्चे के दिमाग का 85% हिस्सा 6 साल की उम्र से पहले विकसित हो जाता है। निपुण भारत के तहत आधारभूत शिक्षा के लिए सीखने के परिणामों को 3 विकास लक्ष्यों में विभाजित किया गया है: स्वास्थ्य और कल्याण (HW), प्रभावी संवाद (EC) और सहभागी शिक्षार्थी (IL)। इसमें ग्रेड 2 तक 45 से 60 शब्द प्रति मिनट रीडिंग, ग्रेड 3 में 60 शब्द प्रति मिनट रीडिंग। न्यूमेरेसी में ग्रेड 1 में 100 तक, ग्रेड 2 में 999 तक , ग्रेड 3 में 9999 तक नंबर्स पढ़ना और लिखना सिखाया जाएगा।
Que - बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान का तात्पर्य स्कूली शिक्षा के बुनियादी स्तर में पर्याप्त ……का निर्माण करना है
सुनने और बोलने का कौशल
साक्षरता और संख्या ज्ञान
संगीत और नृत्य कौशल
ड्राइंग और कलर करने का कौशल
Ans : साक्षरता और संख्या ज्ञान
Que - NEP एफएलएन हासिल करने के लिए …….की समय सीमा निर्धारित की है
2035
2022
2030
2025
Ans - 2025
Que - मिशन मोड मे….. तक बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के महत्वपूर्ण भूमिका है
2023-26
2021-26
2025-26
2022-26
Ans - 2025-26
Que - ECCE का पूरा नाम क्या है
आरंभिक बाल विकास और शिक्षा
प्रत्येक बच्चा देखभाल और शिक्षा
बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा
बच्चों के लिए बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा
Ans - बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा
Que - ECCE की अवधि …..है
6 से 8 वर्ष की उम्र तक
3 से 8 वर्ष की उम्र तक
जन्म से 8 वर्ष की उम्र तक
2 से 6 वर्ष की उम्र तक
Ans - जन्म से 8 वर्ष की उम्र तक
Que - बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान की रूपरेखा को कितने विकासात्मक लक्ष्यों में विभाजित किया गया है
Ans - तीन विकासात्मक लक्ष्यों में
Que - FLN का तीसरा वर्ष इस नाम से जाना जाता है
Preschool 3
Kindergarten
बाल वाटिका
स्कूल तत्परता कार्यक्रम
Ans - बाल वाटिका





No comments:
Post a Comment