Tuesday, April 2, 2024

स्कूल रेडीनेस कार्यकम 2024-25


Click Here to Download



स्कूल रेडीनेस कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए 12 सप्ताह का एक मॉड्यूल है
12 सप्ताह स्कूल रेडीनेस गतिविधि कार्यक्रम के विद्यालय स्तर पर संचालन की समय सारिणी

समयसारिणी-
12 सप्ताह स्कूल रेडीनेस गतिविधि कार्यक्रम के विद्यालय स्तर पर संचालन की समय सारिणी
• 01 अप्रैल-15 अप्रैल : कक्षा 1 में बच्चों का प्रवेश/नामांकन, अभिभावकों का अभिमुखीकरण एवं अन्य तैयारियां
• 15 अप्रैल-अगस्त माह के तृतीय सप्ताह तक : स्कूल रेडीनेस गतिविधि कलेण्डर 2024-25 का कक्षा-1 में सचांलन




शिक्षक संदर्शिका स्कूल रेडीनेस Compressed 2024-25

Thursday, March 7, 2024

PFMS के माध्यम से भुगतान हेतु प्राप्त विभिन्न मद के कंपोनेंट कोड एवं धनराशि की लिमिट


1–कंपोजिट ग्रांट कोड– F.01.18
धनराशि की लिमिट–छात्र संख्या के अनुसार

2–माता उन्मुखीकरण कोड–F.01.22.02
धनराशि की लिमिट–1000/–

3–आत्मरक्षा प्रशिक्षण कोड–F.01.26
धनराशि की लिमिट–400/–

4–हाउस होल्ड सर्वे पंजिका कोड–F.01.08.01
धनराशि की लिमिट–223/–

5–वार्षिकोत्सव कोड–F.01.09.01
धनराशि की लिमिट–800/–

6–PTM कोड–F.01.09.01
धनराशि की लिमिट–500/–

7–IED TLM कोड–F.01.28.09
धनराशि की लिमिट–1000/–

8–TLM UPS कोड–F.01.17.01.03
धनराशि की लिमिट–सत्र–2021–22 की छात्र संख्या के अनुसार 15/–प्रति छात्र

9–TLM शिक्षक संकुल कोड–F.01.23.02.01
धनराशि की लिमिट–3000/–



प्रश्नोत्तरी






Que - गणितीय संचार क्या है ?
Ans - वह प्रक्रिया जिसके द्वारा व्यक्तियों के बीच गणितीय प्रतीकों, संकेतों, आरेखों, आलेखों के माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाता है, गणितीय संचार के रूप में जाना जाता है


Que - सुबिटाइजिंग क्या है?
Ans - वस्तुओं की संख्या को केवल उन्हें देखकर और वास्तव में प्रत्येक वस्तु को गिनने के बिना पहचानने की क्षमता।


Que - अंक क्या होते हैं?
Ans - संख्याओं के लिए प्रतीक


Que - कार्डिनल संख्या का उपयोग कहां किया जाता है?
Ans - वस्तुओं के समूह के आकार को मापने और संप्रेषित करने के लिए निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जाता है


Que - रचनावादी पद्धति में शिक्षक को किस रूप में देखा जाता है
Ans - सुगमकर्ता


Que - रिंग सेट पज़ल्स किस प्रत्यय को सीखने में सहायता करते हैं?
Ans - क्रमबद्धता


Que - किसने कहा है – “खेल भाषा और विचार के विकास में सहायक होते हैं।”
Ans - लेव वायगोत्सकी


Que - डी – आई – वाई की फुल फ़ार्म क्या है?
Ans - डू- इट – योरसेल्फ़


Tuesday, February 13, 2024

NCF 2022

Click Here to Download


Click Here to Download




NCF (राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा) नई शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन का एक हिस्सा है. आधारभूत चरण के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा अक्टूबर 2022 में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा शुरू किया गया था. मौजूदा एनसीएफ नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अपना काम कर रहा है. ये देश में चौथी शिक्षा नीति है. पहली राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मसौदा 1968 में तैयार हुआ था. फिर 1972 में दूसरी नीति आई. तीसरी नीति 1986 में लागू हुई, जिसे 1992 में संशोधित किया गया. नवीनतम शिक्षानीति वर्ष 2020 में लाई गई.



नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क ने बच्चों की शिक्षा के लिए 'पंचकोष' की अवधारणा को बताया है। इसके पांच भाग हैं –

1. शारीरिक विकास

2.जीवन ऊर्जा का विकास

3. भावनात्मक और मानसिक विकास

4. बौद्धिक विकास

5. आध्यात्मिक विकास







Que 1 - NCF 2022 में पंचकोष की अवधारणा किस उपनिषद से उत्पन्न हुई है?

Ans - तैत्तिरेय

Que 2 - NCF 2022 किस शिक्षा नीति के आधार पर तैयार किया गया है?

Ans- शिक्षा नीति 2020

Que 3 -फाउंडेशनल स्टेज के लिए NCF 2022 किस आयु के बच्चों की शिक्षा के लिए है?

Ans- 3 से 8 वर्ष

Sunday, May 7, 2023

आनलाइन एरियर भुगतान प्रणाली बेसिक शिक्षा परिषद 31 मार्च 2023



प्रेषक,

सचिव
उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद
प्रयागराज |


सेवा में,

1. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
समस्त जनपद, उ०प्र० ।
2. वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा,
समस्त जनपद, उ०प्र० ।


पत्रांक : बे०शि०प० / 40065 - 386 / 2022-23, दिनांक : 31-03-2023

विषय : परिषदीय शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारियों हेतु मानव सम्पदा पोर्टल पर एरियर भुगतान एवं मृतक आश्रित नियुक्ति हेतु प्रक्रिया ऑनलाइन किये जाने के सम्बन्ध में ।


महोदय,

उपर्युक्त विषयक का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जो परिषदीय शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारियों हेतु मानव सम्पदा पोर्टल पर एरियर भुगतान एवं मृतक आश्रित नियुक्ति हेतु प्रक्रिया ऑनलाइन किये जाने के सम्बन्ध में है ।

अवगत कराना है कि उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन कार्यरत शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के एरियर भुगतान एवं मृतक आश्रित नियुक्ति हेतु राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र लखनऊ द्वारा विकसित पोर्टल को दिनांक 01.04.2023 से ऑनलाईन किया जा रहा है।

इस सम्बन्ध में आपको निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 01.04.2023 से समस्त प्रकार के एरियर भुगतान एवं मृतक आश्रित नियुक्ति हेतु आवेदन मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम ऑनलाईन लिया जायेगा तथा समस्त कार्यवाही पत्र के साथ संलग्न विवरण (यूजर मैनुअल) के अनुसार समयार्न्तगत की जायेगी ।

यूजर मैनुअल के सम्बन्ध में विडियो कान्फ्रेंसिग हेतु तिथि व लिंक पृथक से उपलब्ध कराया जायेगा | कृपया उक्त से अवगत होते हुए अग्रतर आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें।


संलग्नक - उक्तवत् ।

भवदीय,
प्रताप सिंह बघेल
सचिव उ०प्र०, बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज |




पृ०सं० : बेoशिoप०/ 40065-386/2022-23 तद्दिनांक ।




प्रतिलिपि निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित :-
1. विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा अनुभाग-5, उ0प्र0 शासन लखनऊ ।
2. महानिदेशक स्कूल शिक्षा, उ०प्र० लखनऊ ।
3. शिक्षा निदेशक (बेसिक), उ०प्र०, लखनऊ ।
4. जिलाधिकारी समस्त जनपद, उ०प्र० ।
5. समस्त मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), उ0प्र0 |
6. खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त जनपद, उ०प्र० ।





Tuesday, March 7, 2023

डिकोडिंग तथा डिकोडिंग के लिए बुनियादी कौशल

SIEMAT (State Institute of Educational Management and Training राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान) प्रयागराज के अनुसार -



किसी लिखे हुए शब्द को पढ़ने या पहचानने के लिए उस शब्द के वर्ण/अक्षर ध्वनि को पहचानना और ध्वनियों को एक साथ जोड़कर उच्चारित करने की प्रक्रिया डिकोडिंग कहलाती है।










Monday, February 27, 2023

हिन्दी भाषा शिक्षण

1. डिकोडिंग क्या है ?

A. शब्दों को उनकी आकृति के रूप में पढ़ना
B. अक्षर और ध्वनि को पहचान कर उच्चारण करना
C. चित्र देखकर शब्द की पहचान करना
D. पाठ को अच्छी गति के साथ पढ़ना
सही उत्तर - अक्षर और ध्वनि को पहचान कर उच्चारण करना


2. पठन कौशल के क्रमवार चरण क्या हैं ?
क) डिकोडिंग
ख) धाराप्रवाह पठन
ग) लोगोग्रफिक

घ) अनुकूल वातावरण


A. ग, ख, क, घ
B. क, ख, घ, ग
C. घ, ग, क, ख
D. घ, ग, ख, क

सही उत्तर -


3. लेखन कौशल के घटक क्या हैं ?
A. बुनियादी लेखन कौशल
B. उच्चस्तरीय लेखन कौशल
C. उपर्युक्त दोनों
D. इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर - C. उपर्युक्त दोनों


4. लेखन कौशल के चरणों को क्रमबद्ध कीजिए-
अ) मध्यवर्ती लेखन
ब) डिकोडिंग
स) उभरता लेखन
द) स्वतंत्र लेखन
A. अ, ब, स, द
B. स, ब, अ, द
C. द, अ, ब, स
D. ब, स, अ, द

सही उत्तर - B. स, ब, अ, द



5. 'अधजल गगरी छलकत जाय' है -
A. मुहावरा और लोकोक्ति
B. मुहावरा
C. लोकोक्ति
D. कहावत
सही उत्तर - लोकोक्ति



6. पत्र-पत्रिकाएं भाषा सीखने में -
A. बाधक हैं
B. त्रुटियों को बढ़ावा देती हैं
C. पढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं
D. भ्रामक हैं
सही उत्तर - पढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं



7. शिक्षण योजना के मुख्य घटक होते हैं -
A. पाठ
B. सीखने के प्रतिफल
C. शिक्षण प्रक्रिया
D. उपर्युक्त सभी
सही उत्तर - उपर्युक्त सभी



8. भाषा अर्जन में महत्वपूर्ण है -
A. भाषा का शिक्षक
B. भाषा का व्याकरण
C. पाठ्यपुस्तक
D. उपर्युक्त सभी
सही उत्तर - भाषा का व्याकरण



9. अपेक्षित अधिगम - वास्तविक अधिगम = ?
A. अधिगम सम्प्राप्ति
B. न्यूनतम सम्प्राप्ति
C. लर्निंग गैप
D. आभासी अधिगम
सही उत्तर - लर्निंग गैप



10. कार्यपत्रक अवसर प्रदान करता है -
A. अभ्यास कार्य में
B. लेखन में
C. प्रतिक्रिया देने में
D. उपर्युक्त सभी
सही उत्तर - उपर्युक्त सभी



11. उपचारात्मक शिक्षण की सफलता निर्भर करती है -
A. समस्याओं की सही पहचान कर उनका निवारण
B. केवल उपचारात्मक शिक्षण की सामग्री पर
C. भाषिक नियमों के ज्ञान पर
D. समय व अवधि पर
सही उत्तर - समस्याओं की सही पहचान कर उनका निवारण



12. बच्चों में अपेक्षित अधिगम सम्प्राप्ति न होने का कारण क्या है?
A. पारिवारिक वातावरण
B. माता-पिता की शैक्षिक स्थिति
C. कोविड-19 एवं अन्य परिस्थितियाँ
D. उपर्युक्त सभी
सही उत्तर - उपर्युक्त सभी



13. भाषा की दक्षताएँ हैं -
A. सुनना, बोलना
B. पढ़ना
C. लिखना
D. उपर्युक्त सभी
सही उत्तर - उपर्युक्त सभी



14. राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 में शिक्षा व्यवस्था को परिवर्तित किया गया है -
A. 10 + 2
B. 5 + 3 + 4 + 3
C. 5 + 4 + 3 + 2
D. 5 + 3 + 3 + 4
सही उत्तर - 5 + 3 + 3 + 4



15. बच्चों के लिए बनायी गयी कार्यपुस्तिका में कुल कितने भाग हैं?
A. दो
B. तीन
C. चार
D. पांच
सही उत्तर -


16. उपचारात्मक (रिमीडियल) शिक्षण योजना कितने दिवस की है?
A. 25
B. 40
C. 50
D. 60
सही उत्तर - 50


17. कक्षा 6 से 8 में उपचारात्मक (रिमीडियल) शिक्षण हेतु कितने प्रकार की सामग्री विकसित की गयी है?
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4
सही उत्तर -


18. उपचारात्मक (रिमीडियल) शिक्षण हेतु विकसित किये गए प्रशिक्षण मॉड्यूल का क्या नाम है?
A. दक्ष
B. समर्थ
C. निपुण
D. इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर - दक्ष


19. उपचारात्मक शिक्षण क्या है?
सही उत्तर - उपचारात्मक शिक्षण में शिक्षक विद्यार्थियों की अधिगम संबंधी समस्याओं को पहचान कर दूर करता है तथा उनको ज्ञानार्जन की सही दिशा की ओर ले जाने का प्रयास करता है



20. उच्च प्राथमिक स्तर पर हिन्दी पढ़ने से सम्बंधित समस्याएं क्या हैं? तीन-चार पंक्तियों में लिखिए|
सही उत्तर - हिन्दी भाषा पढ़ने में समस्या , लेखन में समस्या , अशुद्ध उच्चारण आदि