Monday, April 29, 2024

पदोन्नति प्रकरण न्यायालय आदेश






👉🏻 जूनियर हाई स्कूल के प्र०अ० पद पर बेसिक शिक्षा नियमावली के अनुसार प्रथम नियुक्ति तिथि से ही पदोन्नति होगी।
👉🏻 उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्र०अ० पद पर पदोन्नति का रास्ता साफ।
👉🏻 जूनियर हेड पर पदोन्नति विषयक वर्षों से लम्बित विभिन्न समस्त याचिकाओं का माननीय न्यायालय ने किया निस्तारण
👉🏻 जूनियर हेड पर प्रमोशन के लिए प्रथम नियुक्ति तिथि (मौलिक) को ही बनाया जायेगा आधार।
👉🏻 वर्षों से रुके जूनियर हेड पर प्रमोशन होते ही प्राइमरी में प्रमोशन और भर्तियों की आएगी बहार।

Download Court Order Of 11 March 2024





शिक्षिकाओं को द्वितीय मातृत्व अवकाश लाभ उन परिस्थितियों में भी देय होगा जबकि दूसरे बच्चे का जन्म दो वर्ष के अन्तराल से पूर्व हो गया हो

मातृत्व अवकाश लाभ विवाद :-


बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षिकाओं को द्वितीय मातृत्व अवकाश लाभ उन परिस्थितियों में भी देय होगा जबकि दूसरे बच्चे का जन्म दो वर्ष के अन्तराल से पूर्व हो गया हो।

केन्द्रीय कानून मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट 1961 के प्रावधान बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षिकाओं पर भी लागू होंगे तथा उत्तर प्रदेश फन्डामेंटल रूल्स मे दो बच्चों के जन्म मे न्यूनतम दो वर्ष के अन्तराल से सम्बंधित प्रावधान न केवल केन्द्रीय कानून के विरुद्ध है बल्कि अमानवीय भी है तथा इस आधार पर शिक्षिकाओं को मातृत्व अवकाश लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता।

Click Here to Download HighCourt Order Click Here to Download







Tuesday, April 2, 2024

स्कूल रेडीनेस कार्यकम 2024-25


Click Here to Download



स्कूल रेडीनेस कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए 12 सप्ताह का एक मॉड्यूल है
12 सप्ताह स्कूल रेडीनेस गतिविधि कार्यक्रम के विद्यालय स्तर पर संचालन की समय सारिणी

समयसारिणी-
12 सप्ताह स्कूल रेडीनेस गतिविधि कार्यक्रम के विद्यालय स्तर पर संचालन की समय सारिणी
• 01 अप्रैल-15 अप्रैल : कक्षा 1 में बच्चों का प्रवेश/नामांकन, अभिभावकों का अभिमुखीकरण एवं अन्य तैयारियां
• 15 अप्रैल-अगस्त माह के तृतीय सप्ताह तक : स्कूल रेडीनेस गतिविधि कलेण्डर 2024-25 का कक्षा-1 में सचांलन




शिक्षक संदर्शिका स्कूल रेडीनेस Compressed 2024-25

Thursday, March 7, 2024

PFMS के माध्यम से भुगतान हेतु प्राप्त विभिन्न मद के कंपोनेंट कोड एवं धनराशि की लिमिट


1–कंपोजिट ग्रांट कोड– F.01.18
धनराशि की लिमिट–छात्र संख्या के अनुसार

2–माता उन्मुखीकरण कोड–F.01.22.02
धनराशि की लिमिट–1000/–

3–आत्मरक्षा प्रशिक्षण कोड–F.01.26
धनराशि की लिमिट–400/–

4–हाउस होल्ड सर्वे पंजिका कोड–F.01.08.01
धनराशि की लिमिट–223/–

5–वार्षिकोत्सव कोड–F.01.09.01
धनराशि की लिमिट–800/–

6–PTM कोड–F.01.09.01
धनराशि की लिमिट–500/–

7–IED TLM कोड–F.01.28.09
धनराशि की लिमिट–1000/–

8–TLM UPS कोड–F.01.17.01.03
धनराशि की लिमिट–सत्र–2021–22 की छात्र संख्या के अनुसार 15/–प्रति छात्र

9–TLM शिक्षक संकुल कोड–F.01.23.02.01
धनराशि की लिमिट–3000/–



प्रश्नोत्तरी






Que - गणितीय संचार क्या है ?
Ans - वह प्रक्रिया जिसके द्वारा व्यक्तियों के बीच गणितीय प्रतीकों, संकेतों, आरेखों, आलेखों के माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाता है, गणितीय संचार के रूप में जाना जाता है


Que - सुबिटाइजिंग क्या है?
Ans - वस्तुओं की संख्या को केवल उन्हें देखकर और वास्तव में प्रत्येक वस्तु को गिनने के बिना पहचानने की क्षमता।


Que - अंक क्या होते हैं?
Ans - संख्याओं के लिए प्रतीक


Que - कार्डिनल संख्या का उपयोग कहां किया जाता है?
Ans - वस्तुओं के समूह के आकार को मापने और संप्रेषित करने के लिए निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जाता है


Que - रचनावादी पद्धति में शिक्षक को किस रूप में देखा जाता है
Ans - सुगमकर्ता


Que - रिंग सेट पज़ल्स किस प्रत्यय को सीखने में सहायता करते हैं?
Ans - क्रमबद्धता


Que - किसने कहा है – “खेल भाषा और विचार के विकास में सहायक होते हैं।”
Ans - लेव वायगोत्सकी


Que - डी – आई – वाई की फुल फ़ार्म क्या है?
Ans - डू- इट – योरसेल्फ़


Tuesday, February 13, 2024

NCF 2022

Click Here to Download


Click Here to Download




NCF (राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा) नई शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन का एक हिस्सा है. आधारभूत चरण के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा अक्टूबर 2022 में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा शुरू किया गया था. मौजूदा एनसीएफ नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अपना काम कर रहा है. ये देश में चौथी शिक्षा नीति है. पहली राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मसौदा 1968 में तैयार हुआ था. फिर 1972 में दूसरी नीति आई. तीसरी नीति 1986 में लागू हुई, जिसे 1992 में संशोधित किया गया. नवीनतम शिक्षानीति वर्ष 2020 में लाई गई.



नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क ने बच्चों की शिक्षा के लिए 'पंचकोष' की अवधारणा को बताया है। इसके पांच भाग हैं –

1. शारीरिक विकास

2.जीवन ऊर्जा का विकास

3. भावनात्मक और मानसिक विकास

4. बौद्धिक विकास

5. आध्यात्मिक विकास







Que 1 - NCF 2022 में पंचकोष की अवधारणा किस उपनिषद से उत्पन्न हुई है?

Ans - तैत्तिरेय

Que 2 - NCF 2022 किस शिक्षा नीति के आधार पर तैयार किया गया है?

Ans- शिक्षा नीति 2020

Que 3 -फाउंडेशनल स्टेज के लिए NCF 2022 किस आयु के बच्चों की शिक्षा के लिए है?

Ans- 3 से 8 वर्ष

Sunday, May 7, 2023

आनलाइन एरियर भुगतान प्रणाली बेसिक शिक्षा परिषद 31 मार्च 2023



प्रेषक,

सचिव
उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद
प्रयागराज |


सेवा में,

1. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
समस्त जनपद, उ०प्र० ।
2. वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा,
समस्त जनपद, उ०प्र० ।


पत्रांक : बे०शि०प० / 40065 - 386 / 2022-23, दिनांक : 31-03-2023

विषय : परिषदीय शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारियों हेतु मानव सम्पदा पोर्टल पर एरियर भुगतान एवं मृतक आश्रित नियुक्ति हेतु प्रक्रिया ऑनलाइन किये जाने के सम्बन्ध में ।


महोदय,

उपर्युक्त विषयक का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जो परिषदीय शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारियों हेतु मानव सम्पदा पोर्टल पर एरियर भुगतान एवं मृतक आश्रित नियुक्ति हेतु प्रक्रिया ऑनलाइन किये जाने के सम्बन्ध में है ।

अवगत कराना है कि उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन कार्यरत शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के एरियर भुगतान एवं मृतक आश्रित नियुक्ति हेतु राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र लखनऊ द्वारा विकसित पोर्टल को दिनांक 01.04.2023 से ऑनलाईन किया जा रहा है।

इस सम्बन्ध में आपको निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 01.04.2023 से समस्त प्रकार के एरियर भुगतान एवं मृतक आश्रित नियुक्ति हेतु आवेदन मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम ऑनलाईन लिया जायेगा तथा समस्त कार्यवाही पत्र के साथ संलग्न विवरण (यूजर मैनुअल) के अनुसार समयार्न्तगत की जायेगी ।

यूजर मैनुअल के सम्बन्ध में विडियो कान्फ्रेंसिग हेतु तिथि व लिंक पृथक से उपलब्ध कराया जायेगा | कृपया उक्त से अवगत होते हुए अग्रतर आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें।


संलग्नक - उक्तवत् ।

भवदीय,
प्रताप सिंह बघेल
सचिव उ०प्र०, बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज |




पृ०सं० : बेoशिoप०/ 40065-386/2022-23 तद्दिनांक ।




प्रतिलिपि निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित :-
1. विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा अनुभाग-5, उ0प्र0 शासन लखनऊ ।
2. महानिदेशक स्कूल शिक्षा, उ०प्र० लखनऊ ।
3. शिक्षा निदेशक (बेसिक), उ०प्र०, लखनऊ ।
4. जिलाधिकारी समस्त जनपद, उ०प्र० ।
5. समस्त मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), उ0प्र0 |
6. खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त जनपद, उ०प्र० ।